आजमगढ़, फरवरी 14 -- आजमगढ़। 20वीं वाहिनी पीएसी का शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी वाराणसी मनोज कुमार सोनकर ने निरीक्षण किया। उन्होंने पीएसी परिसर में पुलिस मॉडर्न स्कूल में बने साइकिल स्टैंड और खेल-कूद पार्क का उद्घाटन किया। जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही आर्म अमुनेशन का रखरखाव आदि का निरीक्षण किया। ड्यूटी दल बैरक, भोजनालय, वाहिनी चिकित्सालय, जी 11 बहुमंजिला इमारत, पुलिस मॉर्डन स्कूल, परिवहन शाखा, सभी दल स्टोर, आवासीय परिसर आदि का निरीक्षण किए। इस दौरान सेनानायक सुशील कुमार शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.