हल्द्वानी, फरवरी 26 -- हल्द्वानी। रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई तक वनभूलपुरा क्षेत्र पीएसी के पहरे में रहेगा। यहां एक कंपनी पीएसी बल की अग्रिम आदेशों तक तैनाती कर दी है। इसके अलावा क्षेत्र में लगातार सत्यापन की कार्रवाई की जाएगी। खासतौर पर पूर्व में हिंसा, उपद्रव की घटना में शामिल रहे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान पूरे इलाके में फोर्स तैनात की गई थी। शांति व्यवस्था को देखते हुए बाहर के थानों से मंगाई गई फोर्स लौटा दी गई है। अभी एक कंपनी पीएसी को वनभूलपुरा के अलग-अलग स्थानों पर बैरियर के साथ तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पीएसी फिलहाल तैनात रहेगी। एसपी सिटी के मुताबिक पूर्व की तरह हिंसा जैसी घटना न हो, इसके लिए खुफिया विभाग को भी अलर्ट किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.