मुरादाबाद, जनवरी 31 -- पीएसी के 23वीं वाहिनी की ओर से शनिवार को रंगरूटों के लिए दस किमी क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। कमांडेंट अमित कुमार के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें 23वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण ले रहे रंगरूट शामिल हुए। शनिवार सुबह छह बजे रेप का शुभारंभ पीएसी के परेड ग्राउंड से हुआ। जहां से रंगरूटों ने प्रभुश्रीराम द्वार तक दौड़ लगाई। इस दौरान यातायात पुलिसकर्मी, पीएसी आरटसी के आईटीआई और पीटीआई शिक्षकों ने यातायात व्यवस्था संभाल कर रेस को सकुशल संपन्न कराया। दस किमी की क्रॉस कंट्री रेस में रंगरूट पारस चौहान ने पहला, दीपांशु ने दूसरा और सौरभ दीक्षित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पीएसी के अधिकारियों ने प्रतिभाग कर रहे रंगरूटों का उत्सावधर्नन कर मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर 23वीं वाहिनी पीएसी के डिप्टी कमांडेंट धर्म ...