पीएसी के जवानों ने युवक की बचाई जान
वाराणसी, सितम्बर 8 -- वाराणसी। 36वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने मंगलवार को सिंधिया घाट पर डूब रहे एक युवक को बचा लिया। जानकारी के अनुसार चंदौली के धर्मशाला रोड निवासी 40 वर्षीय सोनू गुप्ता सिंधिया घाट पर मौजूद थे। अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस दौरान वहा तैनात पीएसी के मुख्य आरक्षी शिवरामकृष्ण गुप्त, आरक्षी जयप्रकाश सिंह और आरक्षी राजर्षि पाण्डेय युवक को बचाने में जुट गए। जयप्रकाश ने लाइफ ब्वॉय रिंग सोनू की तरफ फेंकी। शिवरामकृष्ण ने गंगा में छलांग लगा दी। राजर्षि पाण्डेय ने भी इस सामूहिक बचाव अभियान में पूरी मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभाला। कुद देर बाद युवक को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.