इटावा औरैया, मई 13 -- बसरेहर। बाराबंकी में आत्महत्या करने वाली पीएसी की महिला जवान शिल्पी का शव बुधवार शाम गांव पत्तापुरा पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां, भाई और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंच गए। देर शाम गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव पत्तापुरा निवासी शिल्पी पुत्री अनिल कुमार पीएसी में तैनात थीं। वह तलवारबाजी की खिलाड़ी थीं और स्पोर्ट्स कोटा से वर्ष 2016 में उनकी भर्ती हुई थी। बताया गया कि वैवाहिक जीवन में विवाद के चलते वर्ष 2022 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद वह नौकरी पर ध्यान दे रही थीं और अलग रहकर ड्यूटी कर रही थीं। परिजनों के अनुसार शिल्पी कुछ दिन पहले भाई की शादी की तैयारियों में शामिल होने गांव आई थीं। 18 ...