उरई, मार्च 3 -- कोंच। कोंच नगर में मंगलवार दोपहर पीएसी कमांडेंट अजित कुमार सिन्हा ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पुलिस बल के अधिकारी भी मौजूद रहे। होली पर्व को देखते हुए यह दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कमांडेंट ने पीएसी यूनिट जालौन के जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि होली शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। पीएसी की छह टीमें सक्रिय हैं, जो नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रख रही हैं। कमांडेंट सिन्हा ने जवानों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरतें, नियमित गश्त बढ़ाएं और स्थानीय पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.