महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पब्लिक सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित बेटी विवाह सहयोग पहल के अंतर्गत लक्ष्मीपुर ब्लाक के अड्डा बाजार निवासी भीम प्रताप की बेटी प्रियंका की शादी में 15227 रुपये का आर्थिक सहयोग किया गया। इसके साथ ही इस पहल का आगाज हुआ। इस अवसर पर संस्था के बेटी विवाह शगुन प्रभारी वेदप्रकाश के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने परिवार के निवास स्थान पर पहुंचकर बेटी को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं। संस्था के संस्थापक संजय भारती ने बताया कि पीएससीटी का उद्देश्य समाज में सहयोग, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना है। इस दौरान नितेश उपाध्याय, महेश कुमार, त्रिभुवन सिंह, मोहन लाल, दुर्गेश राव, डॉ. देवेंद्र राव, शिवेंद्र सिंह, चन्द्रभान प्रसाद, राजाराम, रामहुजूर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.