हल्द्वानी, फरवरी 1 -- हल्द्वानी। पीएसपी हॉस्पिटल की ओर से पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज, कुंवरपुर (गौलापार) में रविवार को आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक मरीजों की जांच की गई। उन्हें आवश्यक दवाइयों, उपचार और जीवनशैली संबंधी सुझाव दिए गए। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजय गुप्ता, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ. प्रियंका पंत, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम बिष्ट गंगोला, ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ डॉ. आनंद मिश्रा व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दर्शना गैड़ा ने सेवाएं प्रदान कीं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि संस्था गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.