बुलंदशहर, अप्रैल 1 -- पीएसपीए विद्या मंदिर के नए सत्र की शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती के पूजा व हवन में आहुतियाँ डालकर किया। पीएसपीए स्कूल के नये सत्र पर आचार्य गजेंद्र सिंह व डॉ. तेजवीर सिंह ने विद्यार्थियों से विद्या की देवी सरस्वती की पूजा अर्चना कराने के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन में आहुतियाँ डालकर किया। स्कूल के प्रबंधक धीरज सिंह, चेयरमैन विनय गुप्ता, प्रधानाचार्या प्रमोद बाला, अध्यापकों ने सकारात्मक सोच अपनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि संस्कारित शिक्षा ही सफलता का आधार है। प्रधानाचार्या प्रमोद बाला ने सभी विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामना दीं। संजीत, कैलाश, सिश जिलानी, प्रवीण, अनूप गुप्ता, राजीव यादव, पूजा चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.