हाजीपुर, जुलाई 31 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, स्पेशल क्राइम सह साइबर क्राइम चांदनी सुमन द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभाकक्ष में पुलिस स्टेशन मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से मास्टर ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी थानों के पदाधिकारी को इस पोर्टल के प्रभावी उपयोग, थाना स्तर पर सभी पदाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से पोर्टल का संचालन करने तथा अनुसंधान, शिकायत, कार्रवाई एवं अन्य सभी पुलिस कार्यों की प्रविष्टि समयबद्ध रूप से ऑनलाइन अपडेट करने संबंधी विस्तृत जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल, डेटा एंट्री की प्रक्रिया, रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, ऑनलाइन मॉनिटरिंग तथा कार्...