कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पीएसआईटी में मंगलवार को स्पोर्ट्स फेस्ट फुटप्रिंट 2के26 का आयोजन हुआ। फेस्ट में रस्साकशी समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। रस्साकशी के पुरुष वर्ग में 38 टीम और महिला वर्ग में 18 टीमों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में टीम पायल विजेता और टीम वैष्णवी श्रीवास्तव उपविजेता बनी। टीम पायल में पायल जायसवाल, सौम्या अग्रहरि, आकांक्षा अग्रहरि, प्रांशी, महिमा चंदेल, दृष्टि बर्नवाल, काश्वी बर्नवाल व स्नेहा सिन्हा शामिल रहीं। स्पोर्ट्स फेस्ट फुटप्रिंट का शुभारंभ संस्थान के ग्रुप निदेशक प्रो. मनमोहन शुक्ला ने मशाल जलाकर किया। मशाल जलते ही पूरे कैम्पस में उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना का माहौल तैयार हो गया। प्रो. शुक्ला ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल में प्रतिभाग करने से छात्रों की प्रतिभा निखरने के साथ उनमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.