कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज तिर्वा में आयोजित क्लस्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम में कानपुर नगर की पीएलवी (पैरालीगल वॉलंटियर्स) टीम ने भागीदारी की। टीम का नेतृत्व सचिव व वरिष्ठ सिविल जज अभिनव तिवारी ने किया। उन्होंने पीड़ित प्रतिकर योजना व अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में पीएलवी की भूमिका पर जोर दिया। मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मानव तस्करी, पाक्सो एक्ट, एसिड अटैक पीड़ितों व दिव्यांग अधिकारों पर प्रशिक्षण दिया गया। वहीं कानपुर की प्रभा पांडे व विमल चंद्र को सर्वश्रेष्ठ पीएलवी सम्मान मिला। यह भी पढ़ें- पैरालीगल वॉलंटियर्स का एक दिवसीय क्लस्टर का प्रशिक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.