जामताड़ा, मई 1 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वावधान में गुरुवार को व्यवहार न्यायालय परिसर जामताड़ा में प्राधिकार द्वारा प्रतिनियुक्त पारा लीगल वॉलेंटियर(पीएलवी) के बीच जैकेट का वितरण किया गया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा राधा कृष्ण,डीसी आलोक कुमार,एसपी शंभू कुमार सिंह,एसीजेएम नईम अंसारी, मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा सोमा खंडेत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार ने संयुक्त रूप से पीएलवी को जैकेट प्रदान किया। साथ ही उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक कानूनी सहायता पहुंचाने के लिए और सक्रिय रहने की प्रेरणा दी गई। यह भी पढ़ें- गुमला में 90 दिनी विधिक जागर...