पीएलवी की पहल से सुलझा पारिवारिक विवाद, साथ रहेंगे दंपति
कुशीनगर, अप्रैल 28 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नकटहा बसडीला गांव निवासी अर्चना शर्मा व उनके पति जितेंद्र शर्मा के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तैनात पैरा लीगल वालेंटियर (पीएलवी) की पहल पर सुलझ गया। अर्चना ने पति पर विवाहेत्तर संबंध व मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायती पत्र दिया था, जिससे विवाद गहरा गया। करीब आठ वर्ष पूर्व विवाह बंधन में बंधे इस दंपति के तीन बच्चे हैं और पिछले दो वर्षों से दोनों अलग रह रहे थे।मामला थाने पहुंचने पर पैरा लीगल वालेंटियर एडवोकेट रामाश्रय पांडेय, एसओ आलोक कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई। बातचीत के दौरान आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर सहमति बनी। इसके बाद दोनों पक्षों ने सुलहनामा लिखकर भविष्य में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.