गुमला, मार्च 24 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के उर्मी डूमरडीह निवासी मनीष कुमार लाल से पीएलएफआई संगठन के नाम पर पांच लाख रुपये की लेवी मांगने वाले आरोपी लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथडीह निवासी लालदेश्वर यादव को गुमला पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मनीष कुमार लाल के मोबाइल पर 20 मार्च से विभिन्न नंबरों के माध्यम से फोन आ रहा था। काल करने वाला खुद को प्रभाकर जी उर्फ बादल यादव बालूमाथ का निवासी बताते हुए पीएलएफआई संगठन के नाम पर पांच लाख रुपये की लेवी की मांग कर रहा था। साथ ही रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया जा रहा था। इसी दौरान 22 मार्च को आरोपी द्वारा मनीष को लेवी की रकम लेकर पुग्गु बायपास के पास बुलाया गया। और कहा था कि वहां पर मेरा एक आदमी खड़ा है उसे प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.