पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद
रांची, मई 9 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शनिवार को खूंटी थाना क्षेत्र के जिलिंगा जंगल में छापेमारी कर संगठन के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो देशी कट्टा और 8 एमएम की दो गोलियां बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रनिया थाना क्षेत्र के निचितपुर गांव निवासी 32 वर्षीय राजू स्वांसी और उड़िकेल बड़का टोली निवासी 27 वर्षीय कुलन कोनगाड़ी शामिल हैं। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के सदस्य जंगल में जुटकर लेवी वसूली, संगठन विस्तार और किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। इसके बाद प्रोबेशनर डीएसपी राम प्रवेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गई。
गिरफ्तारी का विवरण छापेमारी के दौरान दोनों आरोपियों को मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.