रांची, फरवरी 7 -- रांची, संवाददाता। प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य राकेश पासवान समेत छह उग्रवादियों को एनआईए की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है। राज्य में 14 वर्षों में एनआईए से जुड़े दूसरे मामले में फैसला आया है। शनिवार को एनआईए के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर सभी अभियुक्तों को दोषी माना। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। दोषी पाए गए अभियुक्तों में गुलाब यादव, रवि यादव, पवन कुमार यादव, राकेश कुमार पासवान उर्फ आर्यन, सुरेश यादव और संतोष यादव शामिल हैं। सभी पर लेवी वसूली, आतंक फैलाने और हिंसक वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप साबित हुए हैं। यह मामला 4 दिसंबर 2018 का है। लातेहार जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई का सबजोनल कमां...