रांची, मार्च 14 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शुक्रवार शाम खूंटी थाना क्षेत्र के तजना नदी के समीप एवं कालामाटी डूंगरी के पास छापेमारी कर संगठन से जुड़े छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार, गोलियां, मोबाइल फोन और लेवी वसूली से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने शनिवार को एसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिससे क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादियों के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। कुछ संदिग्ध अपराधियों के जमा होने की थी सूचना:एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि खूंटी थाना क्षेत्र के तजना नदी के समीप...