पीएम 7 अक्तूबर को बाइक सेवा यात्रियों को वर्चुअल संबोधित करेंगे
वाराणसी, अक्टूबर 6 -- वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडनगर (गुजरात) से आए बाइक सेवा यात्रियों को बुधवार सुबह लगभग 10 बजे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वर्चुअल संबोधित करेंगे। इसका एलईडी स्क्रीन पर प्रसारण होगा। वडनगर से 500 बाइक यात्रियों के अलावा 51 महिलाएं भी विश्वविद्यालय के मैदान पर पहुंचेंगी। यह जानकारी भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने मंगलवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि पीएम के संबोधन से पूर्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी सेवा यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत करेंगी। पीएम के संबोधन के बाद सेवा यात्री बस से मैदागिन चौराहा पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- वडनगर से वाराणसी यात्रा का भव्य स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.