पीएम 12 अक्तूबर को स्लीपर वंदे भारत को दिखा सकते हैं हरी झंडी
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच प्रयागराज होकर चलने वाली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी तेज हो गई है। पूरी संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्तूबर को ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। हालांकि अंतिम कार्यक्रम की पुष्टि पीएमओ से मंजूरी मिलने के बाद ही होगी। रेलवे दीपावली से पहले ट्रेन का संचालन शुरू करने की तैयारी में है। 16 कोच का रैक ट्रायल के लिए तैयार है। नई समयसारिणी के अनुसार ट्रेन वाराणसी से रात 8:40 बजे रवाना होकर रात 10:05 बजे प्रयागराज और रात 11:50 बजे कानपुर पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 4:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- वंदे भारत को अब सातों दिन चलाने की तैयारी वापसी में नई दिल्ली से रात 11:25 बजे चलकर सुबह 5:38 बजे प्रयागराज और 7:35 बजे वाराणसी पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.