एटा, अप्रैल 17 -- आर्थिक रूप से कमजोर और स्वरोजगार की राह देख रहे युवाओं के लिए केंद्र सरकार की पीएम स्वनिधि योजना संजीवनी साबित हो रही है। शहर के 360 पात्र लाभार्थियों को बैंक के माध्यम से 15-15 हजार रुपये का ऋण वितरित कर दिया गया है। शुक्रवार को नगर पालिका के पीएम स्वनिधि प्रभारी संजय कुमार और अमित कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि शासन की ओर से पालिका को कुल 415 बेरोजगारों को ऋण दिलाने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष अब तक 403 लोन लेने वाले इच्छुक लोगों के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर दर्ज करा दिए गए हैं। इनमें से 360 लोगों की ऋण प्रक्रिया पूरी कर बैंकों द्वारा धनराशि उनके खातों में भेज दी गई है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के लिये 30 मई तक करें आवेदन लाभार्थी को 15 हजार रुपये का यह लोन एक वर्ष की अवधि के भीतर किश्तों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.