पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेले का आयोजन
कन्नौज, जून 13 -- गुरसहायगंज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए पालिका सभागार में पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। जिसमे स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी दी गई। जिला नगरीय विकास अभिकरण की मेघना गुप्ता ने पीएम स्वनिधि के पुनर्गठन के बावत विस्तार से जानकारी दी। पालिका ईओ अनिल कुमार ने बताया कि पीएम स्वनिधि के तहत रेहड़ी, पटरी दुकानदारों को व्यापार के लिए प्रथम चरण में 15 हजार, द्वितीय चरण में 25 हजार तथा तृतीय चरण में 50 हजार का ऋण दिया जाता है। तथा दो चरण के ऋण का ससमय भुगतान करने वाले लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्रदान की जाती है। ताकि रेहड़ी पटरी वालों को व्यापार में सुगमता हो सके। स्वनिधि मेले में तीन आवेदन आन लाइन अप्लाई किये गए। इस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.