मऊ, जून 5 -- मऊ, संवाददाता। परियोजना अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 1 जून से 30 जून तक एक माह का विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक फुटपाथ विक्रेताओं को योजना से जोड़कर उन्हें विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि अभियान को तीन स्तरों पर संचालित किया जाएगा। जनपदस्तर पर स्वनिधि महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें स्ट्रीट वेंडर्स एवं उनके परिवारों की सफलता की कहानियों और उपलब्धियों का उत्सव मनाने के साथ-साथ योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले के नगर निकायों में स्वनिधि महोत्सव का होगा आयोजन नगर निकाय स्तर पर लोक कल्याण मेलों का आयोजन ...