पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित
बलरामपुर, जून 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद बलरामपुर में लोक कल्याण मेला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योजना से लाभान्वित पथ विक्रेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न चरणों के तहत ऋण स्वीकृति व वितरण प्रमाण पत्र के साथ डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए क्यूआर कोड भी वितरित किए गए।मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बैंकों की ओर से लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के ऋण से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डूडा परियोजना अधिकारी लालचंद मौर्य, प्रबंधक अखिलेश कुमार सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.