पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया स्वनिधि महोत्सव
शामली, जून 25 -- शामली। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर पालिका शामली में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त कर समय पर अदायगी करने वाले पथ विक्रेताओं को सम्मानित किया गया। परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका शामली के अध्यक्ष अरविन्द संगल तथा ईओ विनोद कुमार सोलंकी ने पात्र पथ विक्रेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अरविन्द संगल ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने रेहड़ी-पटरी एवं छोटे व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। यह भी पढ़ें- भव्य लोक कल्याण मेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.