भागलपुर, जुलाई 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम सभागार में सोमवार को पीएम स्वनिधि योजना के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शामिल सभी प्रमुख बैंकों के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए उप नगर आयुक्त राजेश पासवान ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। समीक्षा के दौरान उप नगर आयुक्त ने बताया कि विभिन्न बैंक शाखाओं में 336 पात्र स्ट्रीट वेंडरों के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन मामलों को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द ऋण राशि का भुगतान सुनिश्चित करें। ​साथ ही, जिन वेंडरों के आवेदन रिटर्न हो गए हैं, बैंक उन्हें स्वयं संपर्क कर बुलाएं। यह भी पढ़ें- सभी लंबित आवेदन एक सप्ताह में निस्तारित करें बैंक यदि इस कार्य में कोई कठिनाई आ रही हो, तो नगर निगम के पीएम स्वनिधि कर्मियों से...