देवरिया, सितम्बर 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट कक्ष में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 की प्रगति की समीक्षा की। ऋण वितरण में लापरवाही सामने आने पर डीएम ने संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा में बताया गया कि निर्धारित लक्ष्य 15671 के सापेक्ष 15906 ऋण आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 14134 ऋण वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 1772 ऋण आवेदन विभिन्न बैंकों में लंबित हैं। लंबित आवेदनों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने कहा कि बैंक शाखाओं द्वारा ऋण वितरण में अनावश्यक विलंब किए जाने से गरीब और छोटे व्यवसायियों को बार-बार बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यह भी पढ़ें- Sitam...