मेरठ, जून 19 -- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर पंचायत खिवाई में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें इन योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी हरीनारायण सिंह ने कहा कि सरकार रेहड़ी-पटरी एवं छोटे कारोबारियों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि समृद्धि अभियान के तहत केवल पथ विक्रेताओं के व्यवसाय को बढ़ावा देना ही उद्देश्य नहीं है। बल्कि उनके परिवारों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके माध्यम से लाभार्थियों और उनके परिवारों को केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिला...