पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के लिए करें आवेदन
हरदोई, जून 3 -- हरदोई। परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा ने बताया है कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत जनपद की समस्त नगर निकायों में 30 जून तक पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान जनपद स्तर पर स्वनिधि महोत्सव एवं नगर निकाय स्तर पर लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इनके माध्यम से पथ विक्रेताओं को व्यवसाय विस्तार हेतु ऋण उपलब्ध कराने, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। जनपद के सभी पात्र पटरी दुकानदार इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु अपने निकटतम नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय से संपर्क करके ऋण हेतु अपना आवेदन कराएं। यह भी पढ़ें- लोक कल्याण मेले में वेंडर्स को ऑनलाइन भुगतान के लिए जागरूक किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.