नई दिल्ली, मई 11 -- देश में सब ठीक है या कुछ बड़ा होने वाला है? यह सवाल रविवार देर शाम से सोशल मीडिया से लेकर चौक-चौराहों तक हर किसी के मुंह पर है। आम नागरिक हो या खास, सबके मन में एक ही सवाल घूम रहा है, अचानक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तेल बचाने की अपील क्यों करने लगे? सिकंदराबाद की रैली से शुरू हुई यह अपील तेजी से पूरे देश में फैल गई। अब हर तरफ यही चर्चा है कि तेल का खेल क्या है? अगर कोई खेल नहीं है, तो प्रधानमंत्री के बाद उनके मंत्री और मुख्यमंत्री भी क्यों तेल बचाने की बात कर रहे हैं? क्या कोई अनहोनी होने वाली है? दरअसल, मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को हिला दिया है। इसी चिंता के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से तेल और ऊर्जा बच...