कुशीनगर, मार्च 21 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सेतु से जनपद कुशीनगर को भी आच्छादित किया गया है। इसके तहत राजकीय आईटीआई चरगावां, गोरखपुर को हब व कुशीनगर की राजकीय आईटीआई को स्पोक के रूप में चयनित किया गया है। हब की मदद से स्पोक बनाए गए आईटीआई का विकास व वहां से जुड़े युवाओं की स्किल बढ़ा कर उन्हें उद्यम व रोजगार से जोड़ने के उपाय किए जाएंगे। इसके लिए राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने पीएम नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी के प्रति आभार जताया है। उपलब्धि मिलने पर जनपदवासियों को बधाई दी है।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने कहा कि कुशीनगर के युवाओं के भविष्य को संवारने और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के आधुनिक अवसरों से जोड़ने के लिए वह सदैव प्रयासरत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.