बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- अस्थावां, निज संवाददाता। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर योजना के तहत अब अस्थावां क्षेत्र के बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। पात्र परिवारों के घरों में मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस योजना में 30 हजार रुपये की सब्सिडी है। बिहार सरकार सब्सिडी के बाद शेष लागत वहन करेगी। इससे न सिर्फ बिजली बिल से मुक्ति मिलेगी, बल्कि स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा। जेई अभिषेक नंदन ने बताया कि योजना के पहले चरण में डेढ़ किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाए जाएंगे। यह पैनल पूरी तरह सरकारी खर्च पर स्थापित किए जाएंगे। जिन लाभार्थियों के घरों में छत नहीं है, उनके लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। ऐसे मामलों में नजदीकी सरकारी भूमि पर सोलर पैनल स्थापित कर कनेक्शन संबंधित परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.