बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। पीएम सूर्य घर योजना घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बढ़ते बिजली बिल से राहत का बेहतर माध्यम बन सकती है। योजना के तहत घर की छत पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को सब्सिडी दी जा रही है। इससे घरेलू उपभोक्ता सौर ऊर्जा का उपयोग कर बिजली खर्च को कम कर सकते हैं।

योजना की जानकारी हिलसा के सहायक विद्युत अभियंता आकाश कुमार गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर सिस्टम पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी देने का प्रावधान है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद अधिकृत वेंडर का चयन कर घर की छत पर...