पीएम सूर्य घर योजना में 78 हजार तक मिलेगी सब्सिडी
सासाराम, अगस्त 20 -- रोहतास, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ ऋषिकेश कुमार ने की। अधिकारियों और योजना से जुड़े प्रतिनिधियों ने लोगों को योजना के उद्देश्य, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और सब्सिडी की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन किया जा सकता है। इससे घरेलू बिजली जरूरतों को पूरा करने के साथ बिजली बिल में भी कमी आएगी। इच्छुक लाभुक ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं। बीडीओ ने बताया कि एक से तीन किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार से अधिकतम 78 हजार रुपये तक सब्सिडी का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- जेब में 999 रुपये हैं तो भी घर पर लग जाएगा सोलर पैनल, टाटा पावर की बिहार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.