औरैया, जून 1 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकों और संबंधित विभागों को योजना के लाभार्थियों को समयबद्ध सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त बैंकों को निर्देशित किया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए जनसमर्थ पोर्टल पर प्राप्त ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र उपभोक्ताओं को ऋण उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो, ताकि लोग आसानी से योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के लाभार्थियों की विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार ...