गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में लंबित पड़ी लोन की फाइलों को लेकर सीडीओ ने बैंकों के प्रति नाराजगी जताई। अधिकारी ने फाइलों का दो दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने जिले के बैंकों के साथ पीएम सूर्य घर योजना को लेकर बैठक की। इस दौरान जिले में 10 प्रमुख बैंक की शाखाओं में लंबित पड़ी 153 लोन फाइलों को लेकर नाराजगी जताई। अधिकारी ने इन फाइलों का दो दिन में निस्तारण करने के बैंकों को निर्देश दिए। अधिकारी ने चेतावनी दी निस्तारण नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- पीएम सूर्यघर की फाइलों की लेटलतीफी पर डीएम नाराज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.