मुरादाबाद, मई 14 -- बैंकों की लापरवाही से पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति खराब है। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। सोलर सिस्टम लगाने वाले एक वेंडर ने जिलाधिकारी से कहा कि बैंक वाले अभद्रता करते हैं। डीएम ने इसे गंभीरतासे लेते हुए कहा सम्मान जनक व्यवहार करें ऐसा करने पर एफआईआर होगी। योजना के क्रियान्वयन से जुड़े वेंडर्स ने कहा कि 3 माह से बैंकों में कई प्रकरण पेंडिंग हैं इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और कहा कि बैंकर्स कार्यशैली सुधारें। उन्होंने कहा कि 15 दिनों से अधिक समय तक बैंकों में पत्रावली लंबित रहने की दशा में बैंकर्स को कारण बताना होगा। यह भी पढ़ें- 45 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष जिले में लगे 9073 सोलर प्लांट डीएम ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने के लिए बैंक अनावश्यक दस्तावेजों की म...