जौनपुर, जून 16 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन करने वाले एक लाभार्थी ने बैंक से लोन होने के बाद भी वेंडर पर सोलर पैनल न लगवाने का आरोप लगाया है। लाभार्थी का आरोप है कि बिना सोलर लगे ही बैंक से लाखों रुपये का लोन स्वीकृत हो गया। उसके बाद भी उसके घर पर सोलर पैनल का कोई सामान नहीं पहुंचा। सरसरा गांव निवासी हरि शंकर गुप्ता ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाने के लिए ठेकेदार के माध्यम से आवेदन किया था। उसका आरोप है कि 6 जून को उनके खाते में 22 हजार रुपये मार्जिन मनी के रूप में जमा कराए गए और सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर भारतीय स्टेट बैंक से 12 जून को 1 लाख 38 हजार 600 रुपये का लोन भी स्वीकृत हो गया। मोबाइल पर लोन स्वी...