जौनपुर, मई 30 -- जौनपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 21 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नेडा के जिला परियोजना अधिकारी ने सिकरारा थाने में एक फर्म के अधिष्ठाता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि फर्म ने लाभार्थियों का बैंक ऋण के रूप में स्वीकृत 21.09 लाख रुपये लेकर भी सौर ऊर्जा का प्लांट नहीं लगवाया। जिला परियोजना अधिकारी प्रभारी यूपी नेडा नंदलाल कुमार ने तहरीर देकर विशुनपुर पुल गुजर मसीदा गांव निवासी ऋषभ इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सुरेश चंद्र यादव के खिलाफ सिकरारा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर के अनुसार सुरेश चंद्र यादव ने 13 लाभार्थियों से बैंक ऋण के रूप में 21.09 लाख रुपये लेकर उनके घरों पर सोलर रूफ टाप स्थापना का कार्य पूर्ण नहीं कराया ...