सासाराम, अगस्त 21 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को विद्युत विभाग की ओर से नौहट्टा में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लाभ, सरकारी अनुदान और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सहायक विद्युत अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा है। एक किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के प्लांट पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक का केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रावधान है। यह भी पढ़ें- पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बचत, जेब पर भी कम होगा बोझ उन्होंने उपभोक्ताओं से योजना क...