छपरा, अगस्त 19 -- लाभुकों से डीएम ने किया संवाद प्रखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया फोटो 15 रिबेलगंज में लगे सौर मेला में लाभुकों से संवाद करते जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने रिविलगंज प्रखंड में योजना के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।

शिविर का निरीक्षण उन्होंने शिविर में मौजूद लाभुकों और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर आवेदन की स्थिति, योजना की जानकारी और लोगों की रुचि के बारे में जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों को पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने और आवेदन प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों को योजना के लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए बत...