पूर्णिया, जून 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्य सरकार के 60 दिन पूरे होने के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1512 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी 1278 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और लाभार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम लोगों के बिजली खर्च को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकार...