सीवान, अप्रैल 26 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सभी प्रखंडों में पीएम सूर्य घर योजना व बिजली बिल सुधार के लिए शुक्रवार को शिविर लगाया गया। इस क्रम में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सीवान प्रमंडल में 11 व महाराजगंज प्रमंडल में 5 आवेदन प्राप्‍त हुए। शिविर में सीवान प्रमंडल में कुल 75 बिल संबंधी आवेदन व 7 अन्‍य आवेदन प्राप्‍त हुए। इसमें 13 बिल संबंधी व 5 अन्‍य आवेदन शिकायत का निष्‍पादन कर दिया गया। वहीं, शेष आवेदन का तीन दिनों में निष्‍पादन कर देने की बात बताई गई। दूसरी तरफ महाराजगंज प्रमंडल में 80 बिल संबंधी आवेदन व 50 अन्‍य आवेदन प्राप्‍त हुए। यह भी पढ़ें- विद्युत जनसुनवाई कैंप का हुआ आयोजन समें 39 बिल संबंधी व 36 अन्‍य आवेदन शिकायत का निष्‍पादन कर दिया गया। शेष आवेदन का तीन दिनों में निष्‍पादन करने की जानकारी दी गई। शिविर में सभी उ...