पीएम सूर्य घर योजना के तहत 13290 घरों में लगेंगे सोलर प्लेट
भागलपुर, जून 15 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। पीएम सूर्य घर योजना के तहत भागलपुर जिले में प्रथम चरण में 13290 बीपीएल परिवारों के घरों में सोलर प्लेट लगाए जाएंगे। रविवार को नवगठित बिहार सरकार के दो महीने पूरे होने के उपलक्ष्य में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ पटना से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भागलपुर के समीक्षा भवन से स्थानीय अधिकारियों के अलावा 100 से अधिक लोग जुड़े रहे। भागलपुर में इस योजना की शुरुआत जगदीशपुर प्रखंड से की जा रही है। मुख्यालय से योजना के शुभारंभ के अवसर पर दोनों उप मुख्यमंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पीएम सूर्य घर योजना से मधुबनी को मिलेगी 12 मेगावाट अतिरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.