गुड़गांव, जून 3 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हरियाणा को तीन श्रेणियों में पुरस्कार मिले हैं। गुरुवार को नई दिल्ली में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की तरफ से आयोजित समारोह में हरियाणा को सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा सरकार के विशेष ऊर्जा सचिव विक्रम सिंह ने बताया कि भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की सचिव संतोष सारंगी, आईएएस की तरफ से हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को भेजे गए आमंत्रण पत्र में यह जानकारी दी है। पत्र के अनुसार मई में आयोजित मंथ ऑफ सोलर अभियान के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा का चयन पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवॉर्ड के लिए हुआ है। मंथ ऑफ सोलर में अधिकतम उपभोक्ता आवेदन, अधिकतम सोलर इंस्टॉलेशन और अधिकतम डिस्कॉम निरीक्षण में अवॉर्...