पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
बिहारशरीफ, सितम्बर 4 -- पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश शेखपुरा, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की डीडीसी राकेश कुमार ने समीक्षा की। उन्होंने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवेदनों के त्वरित निष्पादन, तकनीकी जांच और मीटर लगाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही, सौर ऊर्जा स्थापित करने वाली एजेंसियों को गुणवत्तापूर्ण उपकरण लगाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने की हिदायत दी गई। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बैठक में जिला विकास पदाधिकारी आर्य गौतम भी मौजूद थे। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.