लखीसराय, जून 14 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर मुफ्त 1.1 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की शुरुआत रविवार को की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- 3,163 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर संयंत्र होगा स्थापितकार्यक्रम में शामिल अधिकारी कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित सौरभ, विभागीय पदाधिकारी, एसडीओ, कनीय अभियंता एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। रामगढ़ चौक प्रखंड के लाभ...