गुड़गांव, अक्टूबर 1 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति में गिरावट पर डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अधिकारियों को योजना की रफ्तार तत्काल तेज करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सेवा संकल्प माह के दौरान योजना के प्रदर्शन में किसी भी स्तर पर लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना की प्रगति केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि पात्र उपभोक्ताओं तक वास्तविक लाभ पहुंचने के रूप में दिखाई देनी चाहिए। आवेदन से लेकर सोलर प्लांट की स्थापना और बिजली कनेक्शन तक प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी करते हुए जहां भी प्रक्रिया में देरी हो रही है, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। सभी अधीक्षण अभियंताओं, कार्यकारी अभियंताओं और उपमंडल अभियंताओं को अपने-अपने ...