मुंगेर, मार्च 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित संवाद कक्ष में डीएम निखिल धनराज ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित इस समीक्षा बैठक में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक-से-अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि, योजना की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक-से-अधिक परिवार इस योजना से जुड़ सकें।उन्होंने बताया कि, 15 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत घरों की छतों पर सौर पैनल लगाने के लिए सरकार 40 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। इसका लक्ष्य देशभर में 1 करोड़ परिवारों को लाभान्वित करना है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.