पीएम सूर्य घर योजना: ऋण व अन्य अड़चनें दूर करने के निर्देश
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में डीएम कुमार गौरव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय बैठक हुई। बैठक में विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश, सभी कार्यपालक विद्युत अभियंता, डिस्कॉम के अधिकारी, स्टेट डिजिग्नेटेड कोऑर्डिनेटर बैंकिंग, 15 बैंकों के प्रतिनिधि और 30 से अधिक अधिकृत सोलर वेंडर शामिल हुए।
बैठक की समस्याएं बैठक में डीएम को वेंडरों ने ऋण स्वीकृति में देरी और बैंकों से समन्वय की कमी की शिकायत की। बैंकों ने तकनीकी अनुमोदन और दस्तावेजों में आ रही दिक्कतें बताईं। डीएम ने सभी पक्षों को सुनने के बाद समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। डीएम ने बैंकों व डिस्कॉम के प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.